अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पलामू एसपी कार्यालय में ब्रेस्टफीडिंग रूम और किड जोन की हुई शुरुआत।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पलामू एसपी कार्यालय में ब्रेस्टफीडिंग रूम और किड जोन की हुई शुरुआत।

Share
Link copied

Breastfeeding room and kid zone started in Palamu SP office on the occasion of International Women’s Day

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पलामू एसपी कार्यालय में ब्रेस्टफीडिंग रूम और किड जोन की हुई शुरुआत।
पलामू: वुमेंस इंटरनेशनल डे के अवसर पर महिलाओं और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पलामू एसपी कार्यालय में ब्रेस्टफीडिंग रूम और किड जोन की शुरुआत की गई। इस सराहनीय पहल की अगुवाई पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने की, जिससे अब कार्यालय आने वाली महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इसका उद्घाटन एसपी समेत शहर, छतरपुर और हुसैनाबाद महिला थाना प्रभारी द्वारा किया गया। इस मौके पर एसपी ने कहा, “हमारे पास शिकायतें लेकर आने वालों में कई महिलाएं भी होती हैं, जिनके हाथों या गोद में छोटे बच्चे होते हैं। उनके लिए यह एक मजबूरी होती है कि वे अपने बच्चों को लेकर पुलिस कार्यालय आएं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।”

उन्होंने यह भी बताया कि यदि इस पहल को अच्छा रिस्पांस मिलता है, तो जल्द ही जिले के थानों में भी इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे महिलाओं को और अधिक सहूलियत मिल सके।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow