मुंबई में ED दफ्तर की बिल्डिंग में लगी आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की टीम

मुंबई में ED दफ्तर की बिल्डिंग में लगी आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की टीम

Share
Link copied

मुंबई के बैलार्ड पियर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर में आज सुबह भीषण आग लग गई। यह दफ्तर कैसर-ए-हिंद बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।

फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, और नुकसान का आकलन भी नहीं हो सका है। बिल्डिंग में ईडी के अलावा अन्य सरकारी दफ्तर भी हैं। फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन ऊपरी हिस्सों से धुआं निकल रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow