विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास, BCCI को दी जानकारी, BCCI ने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास, BCCI को दी जानकारी, BCCI ने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा

Share
Link copied

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है और इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सूचित कर दिया है। हालांकि, BCCI के शीर्ष अधिकारियों ने उनसे इस फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है, क्योंकि भारतीय टीम को जल्द ही इंग्लैंड का महत्वपूर्ण टेस्ट दौरा करना है। बता दें कि रोहित शर्मा ने की है दिन पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, पिछले पांच सालों में उनका प्रदर्शन कुछ हद तक कमजोर रहा है, खासकर ऑस्ट्रेलिया के हालिया दौरे पर, जहां उन्होंने पांच टेस्ट में 23.75 की औसत से रन बनाए। फिलहाल, कोहली ने संन्यास की खबरों पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है, और यह देखना बाकी है कि वह BCCI के अनुरोध पर अपने फैसले पर पुनर्विचार करते हैं या नहीं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow