लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका को खत्म करना चाहती हेमंत सरकार:प्रतुल शाह देव,बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता।
लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका को खत्म करना चाहती हेमंत सरकार:प्रतुल शाह देव,बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता।

नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर प्रदेश की सियासत गर्म, सत्तारूढ़ दल पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने किया पलटवार।
रांची :झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी जान को खतरा बताया है…. उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा गलत मामलों में फंसा देने की आशंका जाहिर करते हुए बयान दिया….
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाबूलाल मरांडी के इस बयान पर प्रदेश की सियासत गर्म हो गयी है…..सत्तारूढ़ दल झामुमो और कांग्रेस के नेताओं ने अपनी ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं……
बाबूलाल मरांडी पर झामुमो कांग्रेस द्वारा अशोभनीय टिप्पणी करने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति के बेटे की शहादत हुई हो उनके आरोपों को मजाकिया लहजे में उड़ाना बेहद शर्मनाक है।* प्रतुल ने कहा कि पूरी सरकार बाबूलाल फोबिया से ग्रसित हो गई है। प्रतुल ने कहा कि बाबूलाल के द्वारा लगाए गए आरोप पर संज्ञान लेने के बजाय सत्ताधारी दल के प्रवक्ता अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं।आंदोलन को बेचकर सत्ता में काबिज होने वाले लोगों को त्याग शब्द का अर्थ ही पता नहीं।

















