वंचितों को बैंक प्रणाली से जोड़ें : बादल पत्रलेख

रांची: झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी श्री प्रेम प्रकाश ने कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्री बादल से मुलाकात की। मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी ने मुलाकात के दौरान सहकारी बैंक की कार्यशैली एवं मौजूदा परिस्थिति से अवगत कराया। कृषि मंत्री श्री बादल ने मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। मंत्री श्री बादल पत्रलेख ने सहकारी बैंक को वाणिज्यिक बैंक के समकक्ष लाने की बात कही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बादल पत्रलेख ने कहा कि राज्य के किसानों को बैंक ज्यादा से ज्यादा ऋण उपलब्ध कराने में सहकारी बैंक अपनी महती भूमिका निभाए। उन्होंने वंचितों को बैंक प्रणाली से जोड़ने की भी बात कहीं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now