झारखंड में भारी बारिश से हुए नुकसान पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताई चिंता, राहत कार्य तेज

झारखंड में भारी बारिश से हुए नुकसान पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताई चिंता, राहत कार्य तेज

Share
Link copied

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में इस साल हुई अत्यधिक बारिश के कारण हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विधानसभा में विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बारिश से हुए नुकसान की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों, सड़कों, पुल-पुलियों और बिजली के खंभों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, कुछ लोगों की जान भी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार प्रभावित क्षेत्रों का आकलन कर रही है और संबंधित विभागों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पीड़ितों तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान करना और बुनियादी ढांचे को जल्द बहाल करना है। सरकार की ओर से नुकसान का पूरा आकलन करने के बाद उचित मुआवजे और पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow