लापता दो नाबालिग सगे भाईयों का दुसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला.

Share
Link copied

गिरिडीह, दिनेश. 

गिरिडीह : गिरिडीह के धनवार के परसन ओपी के केंदुआ टोला से मंगलवार दोपहर से लापता दो सगे भाई भाईयों का दुसरे दिन बुधवार को भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जबकि घटना के दुसरे दिन खुद एसपी अमित रेणु मामले की छानबीन करने पहुंचे थे। इस दौरान एसपी पीड़ित परिजनों से भी मुलाकात किए। साथ ही परिजनों को भरोसा  दिलाया कि पुलिस नाबालिगों को जल्द सकुशल बरामद कर लेगी।

जानकारी के अनुसार परसन ओपी के केदुंआ टोला निवासी तेजलाल साव के दोनों बेटे नौ वर्षीय पवन साव और पीयूष साव घर पर मां से शौचालय जाने की बात कहकर निकले। जिस वक्त दोनों पीयूष और पवन साव घर से निकले। उस वक्त दोनों बच्चों की मां घर के बाॅथरुम साफ करा रही थी। लिहाजा, मां ने दोनों बेटो को घर के बगल में जाने की बात कह दी। इसके बाद से दोनों बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान परिजनों ने लापता बच्चों की जानकारी परसन ओपी पुलिस को दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए परसन ओपी पुलिस भी बच्चों के घर पहुंची। और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी। इस बीच परिजनों ने भी अपने बच्चों का पता लगाने का प्रयास किया। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

बच्चों लापता होने से परिजनों की भी चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि लापता दोनों बच्चों के परिजन बेहद गरीब बताएं जा रहे है। यही नही लापता बच्चों के पिता तेजलाल साव गांव में दुकान चलाकर परिवार के भरण-पोषण करते है। इधर परसन ओपी पुलिस ने बुधवार को लापता दोनों बच्चों को लेकर गुमशुदगी का केस दर्ज कर बच्चों के तलाश में जुटी हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow