एमपीडब्ल्यू कर्मियों के स्थायी समायोजन को मंत्री इरफान अंसारी की मंजूरी, स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी

एमपीडब्ल्यू कर्मियों के स्थायी समायोजन को मंत्री इरफान अंसारी की मंजूरी, स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी

एमपीडब्ल्यू कर्मियों के स्थायी समायोजन को मंत्री इरफान अंसारी की मंजूरी, स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को मल्टी पर्पस वर्कर्स (एमपीडब्ल्यू) कर्मियों के स्थायी समायोजन की संचिका पर अपनी सहमति प्रदान की। इस निर्णय से राज्य के सैकड़ों एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

एमपीडब्ल्यू कर्मियों के स्थायी समायोजन को मंत्री इरफान अंसारी की मंजूरी, स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी

झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ का एक शिष्टमंडल, झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह के नेतृत्व में, मंत्री से मिलने पहुंचा। शिष्टमंडल ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संघ ने स्थाई संविदा एमपीडब्ल्यू कर्मियों के स्थायी समायोजन से संबंधित मांग को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संचिका पर अनुमोदन कर आदेश जारी किया। इस फैसले से उपस्थित कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

एमपीडब्ल्यू कर्मियों के स्थायी समायोजन को मंत्री इरफान अंसारी की मंजूरी, स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी

झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पवन कुमार और महासचिव मंगल हेंब्रम ने मंत्री को कर्मचारियों का सच्चा हितैषी बताते हुए धन्यवाद दिया। महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने कहा, “डॉ. इरफान अंसारी राज्यकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और बिना किसी भेदभाव के उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।”

एमपीडब्ल्यू कर्मियों के स्थायी समायोजन को मंत्री इरफान अंसारी की मंजूरी, स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी

शिष्टमंडल में राज्य के 24 जिलों के प्रतिनिधि शामिल थे, जिनमें पवन कुमार, मंगल हेंब्रम, काजल कुमार महतो, राजेश रजक, मो. बेलाल, हरिपद हेंब्रम, मनीष कुमार, अमरेंद्र कुमार, कृष्णा महतो, राजू साव, मनोज कुमार, रितेश कुमार, रविंद्र कुमार, शिवशंकर साव, सुजीत कुमार और राम कुमार प्रमुख थे।

एमपीडब्ल्यू कर्मियों के स्थायी समायोजन को मंत्री इरफान अंसारी की मंजूरी, स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी

संघ ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कदम झारखंड के स्वास्थ्यकर्मियों के मनोबल को और मजबूत करेगा। कर्मचारियों ने मंत्री डॉ. अंसारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

एमपीडब्ल्यू कर्मियों के स्थायी समायोजन को मंत्री इरफान अंसारी की मंजूरी, स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow