20251019 204043

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

SNSP Sickle Cell Poster 1 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची पुलिस ने हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 37.91 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद राजू के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में दो अन्य संदिग्ध, आकिब अख्तर उर्फ आकिब और साहिल नवाज उर्फ वसीम, मौके से फरार हो गए।

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1 1

रांची एसएसपी को रविवार तड़के गुप्त सूचना मिली थी कि हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के छोटा तालाब के पास कुछ असामाजिक तत्व ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर सिटी एसपी के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (कोतवाली) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों की टीम ने छोटा तालाब के पास छापेमारी की।

SNSP Meternal Poster 1

छापेमारी के दौरान तीन व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में बातचीत करते देखा गया, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर मोहम्मद राजू को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पैंट की जेब से 37.91 ग्राम ब्राउन शुगर (बाजार मूल्य लगभग 7.5 लाख रुपये) और एक रेडमी कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1 1

पूछताछ में मोहम्मद राजू ने बताया कि वह बिहार के सासाराम निवासी बबन साह उर्फ मौसा जी और सूरज कुमार साह से ब्राउन शुगर खरीदकर आकिब अख्तर और साहिल नवाज को सप्लाई करने आया था। फरार दोनों आरोपी भी हिंदपीढ़ी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1 1

पुलिस ने मोहम्मद राजू को हिरासत में लेकर हिंदपीढ़ी थाना में कांड संख्या 76/25 दर्ज किया है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 20(b)(ii), 20(b), और 21(b) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों आकिब अख्तर, साहिल नवाज, बबन साह, और सूरज साह की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।

Banner Hoarding 1 1

मोहम्मद राजू का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ ठाकुरगांव थाना में कांड संख्या 27/22 (धारा 461/379/411/34 IPC) और सुखदेवनगर (पंडरा ओपी) में कांड संख्या 654/19 (धारा 379 IPC) दर्ज हैं।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 1 1

Share via
Share via