20251220 222804

झारखंड विधानसभा में संयुक्त असैनिक सेवा प्रशिक्षणार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

रांची : झारखंड राज्य संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के माध्यम से चयनित पदाधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज प्रशिक्षणार्थियों को झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस भ्रमण में कुल 92 प्रशिक्षणार्थियों को दो समूहों में विभाजित किया गया। पहला समूह (46 प्रशिक्षणार्थी) सुबह 10:30 बजे तथा दूसरा समूह (46 प्रशिक्षणार्थी) दोपहर 12:00 बजे विधानसभा पहुंचा।

प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को विधानसभा के कार्य संचालन, सभा एवं विभिन्न समितियों की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इसके बाद वंदना सेंजलवकर के नेतृत्व में प्रशिक्षणार्थियों ने सभा कक्ष (वेश्म) सहित पूरे विधानसभा सचिवालय का भ्रमण किया।

यह शैक्षणिक परिभ्रमण प्रशिक्षणार्थियों को विधायी प्रक्रियाओं एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

Share via
Share via