20260214 190046

पुलवामा शहीद हवलदार विजय सोरेंग की प्रतिमा का कोचेडेगा में अनावरण, पूर्व सैनिकों-प्रशासन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सिमडेगा जिले से जुड़े सीआरपीएफ के वीर जवान हवलदार विजय सोरेंग की प्रतिमा का अनावरण आज उनके पैतृक गांव कोचेडेगा में भावुक माहौल में किया गया। भूतपूर्व सैनिक संघ, जिला प्रशासन और देशभक्तों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह कार्यक्रम पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित किया गया, जिसमें रांची सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर सतन राव बरवा और कोचेडेगा मुखिया शिशिर टोप्पो ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक संघ के सदस्यों, जिला पुलिस के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सभी ने उनके बलिदान को याद किया।

शहीद हवलदार विजय सोरेंग मूल रूप से गुमला जिले के फरसामा गांव के थे, लेकिन उनके परिवार का संबंध सिमडेगा जिले के कोचेडेगा (मायाटोली) से रहा है, जहां उनकी पत्नी विमला देवी और बच्चे रहते हैं। 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे, जिनमें विजय सोरेंग भी शामिल थे। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था।

अनावरण के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि देश ने उस दिन 40 बहादुर सपूतों को खोया, जिनका बलिदान हम कभी नहीं भूल सकते। हम उनकी शहादत की भावना को अपनाकर देशसेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

शहीद की पत्नी विमला देवी ने पति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जहां गर्व के साथ-साथ आंखें नम हो गईं। उनकी बेटी बरखा सोरेंग ने भी पिता के शहादत पर गर्व जताया, लेकिन पिता के साए से वंचित होने का दर्द भी छलक आया।

Share via
Share via