झारखंड विधानसभा बजट सत्र: झारखंड विधानसभा बजट सत्र: जेलों की सुरक्षा और साइबर ठगी का मुद्दा गुंजा
झारखंड विधानसभा बजट सत्र: जेलों की सुरक्षा और साइबर ठगी का मुद्दा गुंजा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन तीखे सवालों से सदन शुरू हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने सरकार को राज्य की जेलों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का मुद्दा
वरिष्ठ विधायक हेमलाल मुर्मू ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि झारखंड अब न केवल साइबर ठगी का केंद्र बन रहा है, बल्कि इसके तार अब विदेशों से भी जुड़ रहे हैं। उन्होंने जेलों से कैदियों के भागने की बढ़ती घटनाओं और नशीले पदार्थों की अवैध खेती पर सरकार से तकनीकी जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की।
स्थापना समिति में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी की मांग
युवा नेता और विधायक जयराम महतो ने प्रशासनिक सुधारों की वकालत की। उन्होंने मांग उठाई कि ‘स्टेट एस्टेब्लिशमेंट स्टैंडिंग कमेटी’ (राज्य स्तरीय स्थापना समिति) में विधायकों को शामिल किया जाना चाहिए। महतो ने तर्क दिया कि अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन में पारदर्शिता लाने के लिए जनप्रतिनिधियों की निगरानी अनिवार्य है।
















