राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर पहुंचीं, रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया भव्य स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर पहुंचीं, रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया भव्य स्वागत

रांची : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एक दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रपति विशेष विमान से सुबह करीब 11 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरीं। यहां से वे हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं, जहां उनका मुख्य कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरे में वे कदमा में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का भूमि पूजन करेंगी और मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में छात्रों से संवाद करेंगी। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।

झारखंड प्रशासन ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट और पूरे मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है और ट्रैफिक डायवर्जन लागू हैं। राष्ट्रपति शाम को रांची लौटकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now