मुख्यमंत्री हेमंत ने विधायक प्रदीप यादव के पुत्र डॉ. ऋत्विज के विवाह समारोह में लिया हिस्सा, नवदंपति को दिए शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमंत ने विधायक प्रदीप यादव के पुत्र डॉ. ऋत्विज के विवाह समारोह में लिया हिस्सा, नवदंपति को दिए शुभकामनाएं

Share
Link copied

गोड्डा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड स्थित बोहरा गांव में आयोजित एक भव्य वर-वधू स्वागत समारोह में शिरकत की। यह समारोह स्थानीय विधायक प्रदीप यादव के बड़े पुत्र डॉ. ऋत्विज के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

समारोह में पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने नवविवाहित दंपति डॉ. ऋत्विज एवं उनकी पत्नी को सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप यादव, उनके परिवारजन, सगे-संबंधी एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला, जहां सभी ने नए जोड़े के लिए बधाईयां दीं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow