चतरा पुलिस ने 116 एकड़ अवैध अफीम की खेती को शुरुआती चरण में ही किया नष्ट, आरोपियों की तलाश जारी
चतरा : चतरा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर आज विशेष अभियान के तहत कुल 116 एकड़ वन भूमि पर उगाई जा रही अवैध अफीम (पोस्ता) की खेती को शुरुआती अवस्था में ही पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अभियान के दौरान कुंदा थाना अंतर्गत ग्राम बैलगडा और मरगाडा में लगभग 6 एकड़ अफीम की फसल नष्ट की गई। वहीं लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम लावासोकर, मधनीया, तेदाखोरा, बरामुडवा, बुलबुल होशिर और इचाक में करीब 110 एकड़ में फैली अवैध खेती को पुलिस ने ट्रैक्टर और अन्य साधनों से जड़ से उखाड़ फेंका।
पुलिस के अनुसार, यह खेती वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही थी और फसल अभी शुरुआती चरण में ही थी, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान होने से पहले ही इसे रोक दिया गया। अवैध खेती में शामिल व्यक्तियों की पहचान करने का काम तेजी से चल रहा है और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
चतरा पुलिस ने इस सफल अभियान के बाद आमजन से अपील की है कि वे अवैध अफीम की खेती न करें और ऐसी किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि को देखते ही पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

















