20260227 232106

 पूर्व मंत्री अब “मेयर पति” बन गए .. राजनीति ने पलट दी भूमिका..

पूर्व मंत्री अब “मेयर पति” बन गए .. राजनीति ने पलट दी भूमिका..

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20260227 232106

झारखंड के जमशेदपुर स्थित मानगो नगर निगम के पहले मेयर चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भाजपा समर्थित संध्या सिंह को 17,364 मतों के बड़े अंतर से हराया।

सुधा को कुल 33,047 वोट मिले, जबकि संध्या सिंह काफी पीछे रह गईं।

अब घर में नया रुतबा: पहले जहां बन्ना गुप्ता मंत्री थे और सुधा गुप्ता उनकी पत्नी, अब सुधा गुप्ता मेयर हैं और बन्ना गुप्ता मेयर पति! राजनीति में कभी-कभी भूमिकाएं ऐसे पलट जाती हैं कि पूर्व मंत्री को अब घर में “मेयर जी” की सुननी पड़ सकती है।

विकास, सफाई, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय मुद्दों पर फोकस करके सुधा ने जनता का दिल जीता, और अब मानगो की पहली महिला मेयर बनकर इतिहास रच दिया।यह जीत कांग्रेस के लिए झारखंड के निकाय चुनावों में बड़ी सफलता है। समर्थकों में जश्न का माहौल है, और बन्ना गुप्ता भी खुशी से झूम रहे हैं—अब पत्नी के साथ मिलकर निगम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी  होगी मेयर पति की ।

 

Share via
Share via