20260228 073548

विपक्ष के बिखराव की वजह से रांची में बीजेपी का किला बचा … रांची में …रौशनी

विपक्ष के बिखराव ने रांची में …रौशनी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20260228 073548

विपक्ष के बिखराव की वजह से रांची में बीजेपी का किला बचा …

रांची नगर निगम मेयर चुनाव में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस समर्थित पूर्व मेयर रमा खलखो को 14,363 वोटों के अंतर से हराकर रांची की नई महापौर बनीं।

अंतिम परिणाम (मुख्य प्रत्याशी):रोशनी खलखो (भाजपा समर्थित): लगभग 1,57,669 वोट
रमा खलखो (कांग्रेस समर्थित): लगभग 1,43,306 वोट
सुजीत विजय आनंद कुजूर (झामुमो समर्थित): 19,305 वोट
अन्य प्रत्याशी (जैसे सुजाता कच्छप – राजद समर्थित): 12,661 वोट आदि

मतगणना के दौरान रोशनी खलखो ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। दूसरे राउंड में उन्हें 40,208 वोट मिले, जबकि रमा खलखो को 29,635 वोट प्राप्त हुए। निर्णायक अंतर 14,363 वोटों का रहा।

राजनीतिक विश्लेषण

रांची में इस बार बीजेपी के किला ढहते ढहते बच गया । विपक्ष में इस बार बिखराव दिख और यही वजह है की शहरी मतदाता में रांची में रौशनी की जीत हुई । कांग्रेस और झामुमो के बीच वोट बंटवारे ने स्थिति को भाजपा के पक्ष में कर दिया। झामुमो के उम्मीदवार सुजीत कुजूर ने करीब 19,305 वोट हासिल किए, जो मुख्य रूप से आदिवासी और ग्रामीण प्रभाव वाले इलाकों से आए। अगर झामुमो ने उम्मीदवार नहीं उतारा होता, तो कांग्रेस की रमा खलखो की स्थिति मजबूत हो सकती थी और वोटों का बिखराव कम होता।यह परिणाम राज्य स्तर पर भाजपा के लिए भले ही अभी उत्साहजनक है, खासकर रांची जैसे प्रमुख शहरी केंद्र में जहां पार्टी ने अपनी साख बरकरार रखी।  लेकिन उन्हें सोचना होगा । केंद्रीय मंत्री संजय सेठ सहित भाजपा नेताओं ने रोशनी खलखो को बधाई दी है।रांची अब नई मेयर रोशनी खलखो के नेतृत्व में विकास की नई दिशा तय करेगी। नगर निगम के अन्य वार्डों में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।।

Share via
Share via