होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 800 किलो जावा महुआ और 40 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 800 किलो जावा महुआ और 40 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर लगाम कसने के लिए सिमडेगा जिला प्रशासन ने सख्त अभियान तेज कर दिया है। डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कंचन सिंह के निर्देश पर सदर पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के सायपुर क्षेत्र में छापेमारी की, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद हुई।

छापेमारी के दौरान टीम ने लगभग 800 किलोग्राम जावा महुआ (महुआ की जावा) और करीब 40 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की। बरामद की गई सभी अवैध सामग्री को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।

प्रशासन ने इस मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अधिकारी ने बताया कि होली के दौरान अवैध शराब की बिक्री और सेवन को पूरी तरह रोकने के लिए जिले भर में सघन जांच, छापेमारी और निगरानी अभियान जारी रहेगा।

डीसी कंचन सिंह ने कहा कि त्योहारों के मौके पर जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। ऐसे कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जो कानून तोड़कर समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow