20260305 151731

पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में बड़ी सफलता: सड़क किनारे छिपाया गया शक्तिशाली आईईडी बरामद, मौके पर ही किया गया निष्क्रिय

चाईबासा : नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी। झारखंड के अति नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान एक शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया, जिसे बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया। इससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, जराईकेला थाना क्षेत्र के एदेलबेड़ा से बाबूडेरा जाने वाली सड़क के किनारे तलाशी अभियान चल रहा था। सुरक्षा बलों के जवानों ने सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु देखी। तुरंत इलाके को घेर लिया गया और बम निरोधक टीम (Bomb Disposal Squad) को बुलाया गया।

विशेषज्ञों ने जांच के बाद पुष्टि की कि यह एक शक्तिशाली आईईडी था, जो नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों या आम नागरिकों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था। टीम ने सावधानीपूर्वक इसे निष्क्रिय कर दिया, जिससे किसी तरह की कोई क्षति या हताहत नहीं हुई।

Share via
Share via