जनगणना 2027 की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

Share
Link copied

रांची: भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राँची जिला प्रशासन द्वारा पहले चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) के सफल संचालन के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। उपायुक्त-सह-प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पूरे जनगणना कार्य को डिजिटल, सटीक और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराना है।

प्रशिक्षण का दूसरा बैच 13 अप्रैल 2026 से शुरू हुआ है, जो 15 और 16 अप्रैल तक चलेगा। यह प्रशिक्षण समाहरणालय के बी ब्लॉक (कमरा संख्या 505) में आयोजित किया जा रहा है। इस बैच में कुल 35 फील्ड ट्रेनर्स शामिल हैं, जबकि पूरे जिले में 70 ट्रेनर्स को दो बैचों में विभाजित किया गया है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को CMMS पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का उपयोग, मकान सूचीकरण प्रक्रिया, मकानों की गणना, डिजिटल डेटा संग्रहण और हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO), जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

द्वितीय बैच में शामिल फील्ड ट्रेनर्स बुण्डू (नगर पंचायत) चान्हो, रातु, खलारी, ओरमांझी, नामकुम, ईटकी और अनगड़ा इन क्षेत्रों के ट्रेनर्स शामिल हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये फील्ड ट्रेनर्स अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर प्रगणकों (Enumerators) और सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षित करेंगे। इससे जनगणना का पहला चरण पूरी तरह व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा।

जनगणना 2027 को केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी प्रक्रिया माना जा रहा है। इससे प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, संसाधन वितरण और नीति निर्धारण के लिए आधार तैयार करेंगे। प्रशिक्षण के पहले दिन कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें सुदर्शन मुर्मू (अपर समाहर्ता, नक्सल एवं नोडल पदाधिकारी), शेषनाथ बैठा (जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-उप जिला जनगणना पदाधिकारी) शामिल रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।