बिहार में सत्ता परिवर्तन: नीतीश कुमार आज CM पद से इस्तीफा देंगे, BJP आज चुनेंगी नया नेता
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सुबह 11 बजे उन्होंने अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। माना जा रहा है कि बैठक के बाद वे राज्यपाल सैयद अता हसनैन को इस्तीफा सौंप देंगे।
सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार दोपहर करीब 3 बजे इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके बाद एनडीए की बैठक में नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा। कल यानी 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होने की संभावना है।
भाजपा आज दोपहर 2 बजे अपनी विधायक दल की बैठक बुलाई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में बिहार भेजा गया है। उनकी देखरेख में भाजपा विधायकों का नया नेता चुना जाएगा, जो संभवतः बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनेगा।
नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी और अब वे राष्ट्रीय राजनीति की ओर रुख कर रहे हैं। उनकी लंबी अवधि के मुख्यमंत्री कार्यकाल का आज समापन होने जा रहा है।


















