Chatra crime story panchayat sewak

चतरा में सनसनी: नए SP के जॉइन करते ही बड़ी वारदात, शादी से लौट रहे रोजगार सेवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

चतरा में सनसनी: नए SP के जॉइन करते ही बड़ी वारदात, शादी से लौट रहे रोजगार सेवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Chatra crime story panchayat sewak

चतरा:  झारखंड के चतरा जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हंटरगंज प्रखंड के डाहा पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक राजेश कुमार शर्मा (उर्फ बउला) का शव पुराने पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। यह घटना उस वक्त हुई जब जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) ने अभी हाल ही में अपना पदभार ग्रहण किया है, ऐसे में अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है।

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार शर्मा गुदरी बाजार निवासी राजू साव के यहां से निकली बारात में शामिल होने लाइन मोहल्ला गए थे। देर रात विवाह समारोह से वापस अपने घर (विंड मोहल्ला) लौटने के क्रम में उन पर हमला हुआ। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात अपराधियों ने पुराने पेट्रोल पंप के पास उनके सिर पर पीछे से जोरदार प्रहार किया, जिससे वे सड़क किनारे गिर पड़े।

परिजनों ने खोजबीन की तो अचेत मिले

जब राजेश देर रात तक घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वे फेमस मेडिकल के पास सड़क किनारे बेसुध पाए गए। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित  कर दिया। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।

लूट और हत्या की आशंका

घटनास्थल से राजेश कुमार का  मोबाइल फोन गायब है और लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। इससे प्राथमिक तौर पर लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस हत्या और सड़क हादसा, दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

राजनीतिक गलियारों में आक्रोश: मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के बड़े पिता और राजद के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर ठाकुर  ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से:

दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी,
परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा
और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
वहीं, चतरा विधायक  जनार्दन पासवान ने भी घटना को विभत्स बताते हुए पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों (CDR) के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Share via
Share via