प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय जलडेगा में नैतिक शिक्षा एवं मानवीय मूल्यों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय जलडेगा में नैतिक शिक्षा एवं मानवीय मूल्यों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share
Link copied

प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय जलडेगा में नैतिक शिक्षा एवं मानवीय मूल्यों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा/जलडेगा: प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय जलडेगा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में छात्राओं के लिए “नैतिक शिक्षा एवं मानवीय मूल्यों द्वारा सकारात्मक जीवन शैली” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम राजयोगिनी शांति दीदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी अमृता बहन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में नैतिक मूल्यों का पालन जीवन को सुखमय, सफल एवं संतुलित बनाता है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा संस्कारयुक्त जीवन ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। नैतिक शिक्षा से समाज में शांति, प्रेम, सहयोग एवं सद्भावना का वातावरण विकसित होता है।

उन्होंने छात्राओं को मोबाइल एवं अन्य नकारात्मक प्रभावों से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की सलाह दी तथा जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी गीत बहन ने छात्राओं को मानवीय मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा देते हुए नशामुक्त एवं तनावमुक्त जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता एवं नैतिक शिक्षा के माध्यम से ही मानसिक शांति प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार ने छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित इस प्रेरणादायी कार्यक्रम के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।