अज्ञात वाहन के चपेट में आने से ससुर की मौत, दामाद घायल.

Share
Link copied

गिरीडीह, दिनेश.

गिरीडीह : निमियाघाट थाना के सामने आज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से बाइक में सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरा  घायल हो गया। घटना की सूचना पर निमियाघाट पुलिस शव को अपने कब्जे में लिया है तथा घायल को इलाज हेतु डुमरी रेफरल असप्ताल भेज दिया।

घटना सोमवार की  शाम 6:45 बजे घटित हुई। बताया जाता है आज्ञात वाहन औऱ बाइक दोनों एक दिशा इसरी बाज़ार से धनबाद की ओर जा रहा था लेकिन निमियाघाट थाना के कुछ दूरी पर बाइक चालक अनियत्रित हो कर सड़क पर गिर गया, पीछे से आ रहा आज्ञात वाहन ने अपने चपेट में लेते हुए भागने में सफल रहा। 

मृतक का पहचान चंद्रनाथ पांडेय पिता सूर्य किशोर पांडेय ग्राम खानोडीह थाना बाघमारा जिला धनबाद के रूप में हुई है वही घायल का नाम मुरारी पांडेय पिता अलकु पांडेय जो बोकारो के निवासी है। दोनों रिस्ते में ससुर दामाद बताया जा रहा है जो दोनों एक ही बाइक से  लकोडरमा जिले के डोमचाच में एक शादी समारोह में शामिल हो कर खानोडीह लौट रहे थे कि निमियाघाट में यह दुर्घटना हुई।

फिलहाल घटना की सूचना पर मृतक के रिश्तेदार निमियाघाट थाना पहुच गए है वही पुलिस  शव को पोस्टमार्डम भेजने की तैयारी करने  में लगी हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow