Jharkhand Forest Department to launch series of initiatives ahead of World Environment Day, with programmes ranging from awareness campaigns to cycle athons.

विश्व पर्यावरण दिवस से पहले झारखंड वन विभाग की श्रृंखलाबद्ध पहल, जागरूकता से लेकर साइकिल एथॉन तक होंगे कई कार्यक्रम

Jharkhand Forest Department to launch series of initiatives ahead of World Environment Day, with programmes ranging from awareness campaigns to cycle athons.
Jharkhand Forest Department to launch series of initiatives ahead of World Environment Day, with programmes ranging from awareness campaigns to cycle athons.

रांची: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों की शुरुआत 1 जून से हो चुकी है। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रविवार को बायोडायवर्सिटी पार्क का दौरा किया, जहां सफाई अभियान चलाया गया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देर शाम वन भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख (PCCF & HoFF) श्री संजीव कुमार ने बताया कि पर्यावरण दिवस के मद्देनजर विभाग लगातार जनजागरूकता गतिविधियां चला रहा है। उन्होंने कहा कि 2 जून को होराब जंगल में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जैव विविधता के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 3 जून को बच्चों के लिए पर्यावरण विषयक पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए बड़ी संख्या में बच्चों ने पंजीकरण कराया है, जिससे पर्यावरण के प्रति नई पीढ़ी की बढ़ती रुचि का पता चलता है।।इसके अलावा 4 जून को साइकिल एथॉन का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मुख्य आयोजन में पर्यावरण विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और क्षेत्र के जानकार लोगों के बीच अपने विचार साझा करेंगे। इस अवसर पर पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों, चुनौतियों और समाधानों पर चर्चा होगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कई मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने का भी प्रयास किया जाएगा।

वन विभाग का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी से ही इसे सफल बनाया जा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ विभाग लगातार जनजागरूकता अभियान चला रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now