Major decision by Railways for JFWC exam; 5 pairs of special trains to run.

JFWC परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

Major decision by Railways for JFWC exam; 5 pairs of special trains to run.
Major decision by Railways for JFWC exam; 5 pairs of special trains to run.

रांची : JFWC परीक्षा और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने परीक्षार्थियों और यात्रियों की सुविधा के लिए 5 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये विशेष ट्रेनें रांची, दुमका, पटना, टाटानगर, हजारीबाग रोड और गढ़वा रोड के बीच चलाई जाएंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 18 से 20 जुलाई के बीच विभिन्न रूटों पर अनारक्षित एवं मेमू परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इनमें रांची-दुमका, टाटानगर-हजारीबाग रोड, रांची-पटना तथा रांची-गढ़वा रोड रूट शामिल हैं।

RKDF
Adv

प्रमुख स्पेशल ट्रेनें

08619/08620 रांची-दुमका-रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल

19 जुलाई को रांची से और 20 जुलाई को दुमका से चलेगी।

08103/08104 टाटानगर-हजारीबाग रोड-टाटानगर अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल
19 जुलाई को टाटानगर से और 20 जुलाई को हजारीबाग रोड से परिचालित होगी।

08624/08623 रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल

19 जुलाई को रांची से पटना और 20 जुलाई को पटना से रांची के लिए चलेगी। इस ट्रेन में 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 14 स्लीपर कोच शामिल हैं।

08604/08603 रांची-गढ़वा रोड-रांची अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल
18 जुलाई को रांची से तथा 19 जुलाई को गढ़वा रोड से चलेगी।

08602/08601 रांची-गढ़वा रोड-रांची अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल
19 जुलाई को रांची से और 20 जुलाई को गढ़वा रोड से परिचालित होगी।

रेलवे ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों में सामान्य श्रेणी, स्लीपर तथा मेमू कोचों की व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को समय पर और सुविधाजनक यात्रा मिल सके। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now