Bhurkunda kali tample

भुरकुंडा में काली मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी, गश्ती बढ़ाने की मांग

Share
Link copied

गुड्डू पांडेय

भुरकुंडा। भुरकुंडा ओपी से कुछ ही दूरी पर स्थित काली मंदिर में चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी रकम पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद मंदिर समिति और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। समिति ने पुलिस से चोरों की जल्द गिरफ्तारी और मंदिर क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

RKDF
advertisement

मंदिर समिति के अनुसार शनिवार की रात करीब 10 बजे चोर मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़ा और उसमें रखे रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर समिति की ओर से भुरकुंडा ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

समिति का कहना है कि काली मंदिर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी चोर मंदिर को निशाना बना चुके हैं। उस दौरान मंदिर में रखे पीतल के बर्तन चोरी कर लिए गए थे। लगातार हो रही घटनाओं से मंदिर समिति के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

समिति ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरों का जल्द पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही काली मंदिर तक नियमित पुलिस गश्ती सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।