Chief Minister Hemant Soren reviewed the schemes of the Urban Development and Road Construction Department.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास और पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

Chief Minister Hemant Soren reviewed the schemes of the Urban Development and Road Construction Department.
Chief Minister Hemant Soren reviewed the schemes of the Urban Development and Road Construction Department.

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित कार्यों, योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने दोनों विभागों के अंतर्गत चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यों की प्रगति तथा उनके समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और योजनाओं का लाभ आम लोगों तक निर्धारित समय में पहुंचना चाहिए।

RKDF
advertisement

समीक्षा बैठक के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजनाओं की नियमित निगरानी और कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now