Cabinet Minister Sudivya Kumar Sonu passes away; wave of grief in Jharkhand.

कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, झारखंड में शोक की लहर

Cabinet Minister Sudivya Kumar Sonu passes away; wave of grief in Jharkhand.
Cabinet Minister Sudivya Kumar Sonu passes away; wave of grief in Jharkhand.

गिरिडीह: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का बीती रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गिरिडीह स्थित अपने आवास पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को हार्ट अटैक आया था। उनके निधन की खबर सामने आते ही झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और आम लोग उनके आवास और अस्पताल पहुंचने लगे। लोगों में अपने नेता के निधन को लेकर गहरा दुख और शोक देखा गया।

RKDF
advertisement

वहीं, स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की भी मौजूदगी बढ़ गई। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक (SP), धनबाद SSP समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।।सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं में शोक की लहर है। कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे झारखंड की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया है।

 

अपडेट जारी…

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now