सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद झामुमो ने 7 सितंबर का धरना किया स्थगित

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर होने वाले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ का 6 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 3:30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी के सभी स्तर के नेता और कार्यकर्ता मर्माहत एवं शोक संतप्त हैं।

आदेश में पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला संयोजक प्रमुख, महानगर अध्यक्ष एवं महानगर संयोजकों को निर्देश दिया गया है कि 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को अगले आदेश तक स्थगित रखा जाए। पार्टी ने इस दुख की घड़ी में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील की है।















