झारखंड में सालभर चले 28 स्वास्थ्य अभियान, 264 प्रखंडों में स्वास्थ्य मेले से 4 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग
रांची में आज रांची में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और रैली निकाली गई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रांची। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के मौके पर गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने की. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों को आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूक रहने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की शपथ दिलाई.
अब आते है NHM की 2025-26 की स्वास्थ्य संबंधी अभियान पर ..आंकड़ा के मुताबिक इस बार 14 हजार लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया गया है..साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी (NHM) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में टीकाकरण, मलेरिया, डेंगू, हाइपरटेंशन, तंबाकू नियंत्रण, सिकल सेल, परिवार नियोजन, नेत्र स्वास्थ्य, कुष्ठ, एड्स और टेलीमेडिसिन के जागरूकता अभियान चलाए गए।
‘Healthy Beginning, hopeful future’ थी थीम
अभियानों की शुरुआत 7 अप्रैल 2025 को विश्व स्वास्थ्य दिवस से हुई। इस दिन की थीम “Healthy Beginning, hopeful future” रखी गई थी। राज्य, जिला और प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसके बाद 24 से 30 अप्रैल तक टीकाकरण सप्ताह मनाया गया। गांव-गांव और जिला स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। आयुष्मान केंद्रों पर प्रभात फेरी और दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी स्तर पर एएनएम के माध्यम से विशेष टीकाकरण अभियान भी चलाया गया।

मलेरिया और थैलेसीमिया को लेकर जागरूकता
25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस पर राज्य स्तर से प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किए गए। दूरदर्शन रांची के माध्यम से टॉक शो आयोजित किया गया। जिला एवं प्रखंड स्तर पर गोष्ठी, प्रभात फेरी और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम हुए।
8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस पर सभी जिला अस्पतालों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को थैलेसीमिया बीमारी के बारे में जानकारी दी गई।
डेंगू दिवस
16 मई 2025 को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। जिसमे दूरदर्शन के माध्यम से टॉक शो, जिला एवं प्रखंड स्तर पर गोष्ठी और प्रभात फेरी आयोजित किए गए
तंबाकू के खिलाफ 24 जिलों में अभियान
31 मई को विश्व नो टोबैको डे पर राज्य और जिला स्तर पर अभियान चलाया गया। 24 जिलों में जिला स्तर के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। धूम्रपान के खिलाफ दीवार लेखन, मशाल जुलूस और स्कूलों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। राज्य और जिला स्तर की टीमों ने जगह-जगह छापेमारी भी की।
इसके बाद 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस और 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
परिवार नियोजन से लेकर नेत्र जांच तक अभियान
11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में एक महीने का अभियान चलाया गया। इसमें लोगों को पुरुष नसबंदी और महिला बंध्याकरण की विभिन्न विधियां अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
1 से 7 अगस्त तक विश्व रक्तदान दिवस के तहत जिला एवं प्रखंड स्तर पर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया।
वहीं 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद की जांच की गई तथा मुफ्त चश्मे वितरित किए गए।
स्वस्थ नारी अभियान में महिलाओं की स्क्रीनिंग
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई और आभा कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस पर राज्य स्तर पर मेडिकल ऑफिसरों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें करीब 250 लोगों ने भाग लिया।
जनवरी में 264 प्रखंडों में स्वास्थ्य मेला
विभाग के अनुसार राज्य के सभी 264 प्रखंडों में प्रखंड स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। इस दौरान 4 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं 14 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
फरवरी में 24 जिलों में कुष्ठ अभियान
10 से 25 फरवरी 2026 तक राज्य के 14 जिलों में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान चलाया गया। शेष 10 जिलों में कुष्ठ मुक्ति दिवस मनाया गया। अभियान के दौरान लोगों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने और जागरूकता अभियान चला
20 मार्च को विश्व मुख दिवस और 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अप्रैल 2026 में टेलीमेडिसिन पर कार्यशाला
7 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर
“Together for Health: Stand with Science” थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अगले दिन 8 अप्रैल 2026 को टेलीमेडिसिन विषय पर राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।
















