demand-restoration-ncc-unit-ppk-college

पीपीके कॉलेज की एनसीसी यूनिट बहाल करने की मांग, राज्यपाल से मिले देवेंद्रनाथ महतो

Share
Link copied
demand-restoration-ncc-unit-ppk-college
demand-restoration-ncc-unit-ppk-college

रांची: बुंडू स्थित पीपीके कॉलेज की एनसीसी यूनिट बंद किए जाने के मामले को लेकर JLKM के उपाध्यक्ष एवं छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एनसीसी यूनिट को दोबारा बहाल करने और नियमित रूप से संचालित कराने की मांग की।

देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि पीपीके कॉलेज में पिछले 41 वर्षों से एनसीसी यूनिट संचालित हो रही थी, जिससे हजारों छात्रों को लाभ मिला। एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रशिक्षण की भावना विकसित होती है। साथ ही, उन्हें शिक्षा और सरकारी नौकरियों में भी अवसर मिलते हैं।

Durga puja
Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण इस वर्ष से एनसीसी यूनिट बंद कर दी गई है। इससे बुंडू, तमाड़, सोनाहातू, सिल्ली और राहे क्षेत्र के ग्रामीण विद्यार्थियों के अवसर प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर परिवारों के लिए अपने बच्चों को बाहर भेजकर महंगे प्रशिक्षण की व्यवस्था करना आसान नहीं है। ऐसे में कॉलेज की एनसीसी यूनिट बंद होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

महतो ने राज्यपाल से एनसीसी यूनिट बंद किए जाने के कारणों की समीक्षा कर इसे फिर से शुरू कराने का आग्रह किया। राज्यपाल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग और विश्वविद्यालय से बात करने का आश्वासन दिया।

देवेंद्रनाथ महतो ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो छात्रों, अभिभावकों और शिक्षाविदों के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।