20210104 215242

दिवंगत प्रो प्रसाद के परिजनों से मिल ढांढस बंधा शोक व्यक्त कर रहे गणमान्य.

सिमडेगा : प्रोफेसर निरंजन प्रसाद के असामायिक निधन पर परिजनों को ढाढस बंधा शोक व्यक्त कर रहे गणमान्य। प्रोफ़ेसर प्रसाद का शिक्षा के साथ सर्वेश्वरी समूह आश्रम इग्नू व समाज से विशेष लगाव व पहचान थी। जिससे उनके अंतिम संस्कार में अत्यधिक संख्या में लोगों ने भाग लिया था। प्रो प्रसाद के ठाकुरटोली आवास पर परिजनों को ढांढस बंधा ने व शोक व्यक्त करने के लिए गणमान्य लोग आते रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्व विधायक भूषण बाडा ने सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। विधायक ने दिवंगत प्रोफेसर के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्राथना की। विधायक बाड़ा ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि प्रोफेसर निरंजन के निधन से शिक्षा जगत मे अपूर्णीय क्षति हुई। साथ ही कहा कि वे शिक्षा दान करने के साथ साथ जीवन पर्यन्त सामाजिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निर्वाह किया हैं। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी जिले को अपूर्णीय क्षति हुई है।

शोक व्यक्त करने वालों मे आश्रम से जुड़े लोग पूर्व विधायक नियेल तिर्की, भाजपा के पूर्व विधायक विमला प्रधान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनूप केसरी, विधायक प्रतिनिधि डीडी सिंह, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन भाजपा झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ ही बाहर से आए शुभचिंतकों व गणमान्य लोगों ने भी परिजनों को ढांढस बंधाया।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह.

Share via
Share via