बहरागोड़ा में दिनदहाड़े केनरा बैंक में डकैती, करीब 15 लाख की लूट

बहरागोड़ा में दिनदहाड़े केनरा बैंक में डकैती, करीब 15 लाख की लूट

बहरागोड़ा में दिनदहाड़े केनरा बैंक में डकैती, करीब 15 लाख की लूट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बहरागोड़ा में दिनदहाड़े केनरा बैंक में डकैती, करीब 15 लाख की लूट

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा  के साकरा में मंगलवार को दिनदहाड़े केनरा बैंक शाखा में डकैती की बड़ी घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे के बीच पांच नकाबपोश अपराधी बैंक में घुस गए और हथियार के बल पर बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया।
अपराधियों ने कैश काउंटर और तिजोरी से करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। इसके अलावा बैंक कर्मचारियों के मोबाइल, पर्स और सोने की चेन भी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मोटरसाइकिल से पश्चिम बंगाल की ओर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा कर्मचारियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now