मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के काफिले पर हुए हमले की जांच के लिए बनाई गई उच्च स्तरीय समिति.

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के काफिले पर हुए हमले की जांच के लिए बनाई गई उच्च स्तरीय समिति.

Share
Link copied

Team Drishti.

राँची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के काफिले पर हुए हमले की गंभीरता को देखते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए सरकार ने दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति में भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के एक- एक वरीय अधिकारी शामिल किए गए हैं। समिति को मुख्यमंत्री के काफिले पर हुए हमले की पूरी जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन यथाशीघ्र समर्पित करने को कहा गया है। इसके अलावा रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक से शो कॉज की मांग की गई है।

ज्ञात हो कि 4 जनवरी को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का काफिला झारखंड मंत्रालय से लौट रहा था तो किशोरगंज चौक के समीप उपद्रवियों के झुंड ने सुनियोजित साजिश के तहत काफिले को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, रांची पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के काफिले को रूट डायवर्ट कर सुरक्षित मुख्यमंत्री आवास पहुंचाया था। इस गंभीर घटना के कारणों की जांच के लिए जांच समिति का गठन किया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow