केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में बंद कैदी ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में बंद कैदी ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पलामूः केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी शब्बीर अंसारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शब्बीर अंसारी गढ़वा जिला का रहने वाला था और वह 2023 से हत्या के मामले में सजा काट रहा था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कैदी शब्बीर अंसारी ने अहले सुबह वार्ड 2 में शौचालय में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन के द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
















