20251112 074111

अभिनेता गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के क्रिटिकेअर अस्पताल में भर्ती

मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें रात में असहज महसूस होने पर मुंबई के क्रिटिकेअर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और आज सुबह मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूत्रों के मुताबिक, गोविंदा मंगलवार रात करीब 8:30 बजे अचानक बेहोश हो गए। परिवार के सदस्यों ने तुरंत डॉक्टर से संपर्क किया, जिसके बाद उन्हें कुछ दवाइयां दी गईं। दवा लेने के बाद उनकी हालत में सुधार दिखा, लेकिन रात करीब 12:30 बजे वह फिर से असहज महसूस करने लगे। इसके बाद रात लगभग 1 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में गोविंदा के कई टेस्ट कराए गए। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभिनेता अब खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

गोविंदा के प्रशंसक और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए अस्पताल की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है।

Share via
Share via