SmartSelect 20201023 102501 Google

प्रशासन नें दुर्गा पूजा समितियों को एक बार फिर किया आगाह.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन नें एक बार फिर पूजा समितियों को आगाह किया है. जिला प्रशासन नें कहा है कि किसी भी कीमत पर पूजा को लेकर जारी गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं होना चाहिए.

प्रशासन नें पूजा समितियों से कहा है कोविड-19 के गाइडलाइंस के अनुसार कोई भी दुर्गा पूजा पंडाल में किसी भी सूरत में आमजन के लिए एंट्री नहीं होगी. केवल आयोजन समिति के सदस्य ही पूजा पंडाल में रहेंगे. पूजा पंडाल में अब आयोजन समिति के 7 सदस्यों की जगह 15 सदस्य रह सकते हैं. ये सभी सदस्य संबंधित पूजा समिति के सदस्य गण या वालंटियर होंगे जो पंडाल में होनेवाली पूजन व्यवस्था में शामिल होंगे या पूजन सम्पन्न कराने में सहयोग करेंगे. किसी भी बाहरी श्रद्धालु/ व्यक्ति को दुर्गा पूजा पंडाल आने की अनुमति नहीं दी गई.

Share via
Share via