न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग, सभी यात्री-क्रू सुरक्षित
न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग, सभी यात्री-क्रू सुरक्षित

न्यूयॉर्क (जे एफ के) से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एयरबस A350 फ्लाइट AI102 को मिड-एयर में तकनीकी खराबी के कारण सोमवार तड़के आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में लगभग 300 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, जो उड़ान भरने के करीब छह घंटे बाद यह घटना हुई।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान में कहा, “15 मार्च को न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI102 को संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण सावधानीपूर्वक शैनन, आयरलैंड में डायवर्ट किया गया। विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे शैनन एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।”
सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान कैबिन में अजीब आवाज और कंपन की शिकायत मिली थी, जिसके बाद क्रू ने सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत डायवर्शन का फैसला लिया। कुछ रिपोर्ट्स में इसे ‘अनआइडेंटिफाइड नॉइज’ और टर्बुलेंस से जुड़ी समस्या बताया गया है। विमान अब डिटेल्ड टेक्निकल इंस्पेक्शन से गुजर रहा है।
एयर इंडिया ने यात्रियों को पूरी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। यह घटना एयर इंडिया की नई A350 फ्लीट के संचालन के दौरान हुई है, जो कंपनी की लॉन्ग-हॉल उड़ानों के लिए महत्वपूर्ण है। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एयरलाइन ने तुरंत एक्शन लिया, जिससे किसी तरह की कोई दुर्घटना टल गई। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

















