अग्निपथ(AGNIPATH) योजना के विरोध में आज भारत बंद, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट।
केंद्र की ‘अग्निपथ’ (AGNIPATH)सैन्य भर्ती योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच कुछ संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। बंद की सूचना के मिलने के बाद सरकार भी सतर्क हो गई है। रेलवे सुरक्षा बल(RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस(GRP) को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बंद को देखते हुए झारखंड में आज सभी स्कूल-कॉजेल बंद करने का आदेश जारी किया गया है। बिहार में सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, केरल पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने या हिंसा में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रखने का आदेश जारी किया है।
















