राजस्थान के अलवर(Alwar) में शिवालय (shivalay) पर बुलडोजर चलाने का वीडियो वायरल , राजनीति गर्म

राजस्थान के अलवर(Alwar) में शिवालय (shivalay) पर बुलडोजर चलाने का वीडियो वायरल , राजनीति गर्म

Share
Link copied

राजस्थान के अलवर (Alwar) में सराय गोल चक्कर के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया दरअसल अतिक्रमण हटाने के दौरान 300 साल पुराने मंदिर पर बुलडोजर चला दिया गया इतना ही नहीं पुरानी मूर्ति पर भी कटर चलाया गया इस कार्रवाई पर बीजेपी पूरी तरह से  तिलमिलाई हुई है और इसे बदले की कार्रवाई बता रही है

 

बीजेपी का कहना है कि विकास के नाम पर मंदिरों को तोड़ ना सही नहीं है दिल्ली के जहांगीरपुर में हुए अतिक्रमण का कॉन्ग्रेस राजस्थान में प्रतिशोध ले रही है यह सही राजनीति नहीं है जबकि इसके उलट कांग्रेस का कहना है कि राजगढ़ नगर में भाजपा का बोर्ड है और यह कार्यवाही उसी बोर्ड ने की है
राजगढ़ कस्बे में भगवान शिव के मंदिर यानी शिवालय पर बुलडोजर चलाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है यही कारण है कि मामले ने खूब तूल पकड़ा है और इस मामले पर कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं
वैसे बताया यह जा रहा है कि मास्टर प्लान का हवाला देकर राजगढ़ के इस मंदिर पर बुलडोजर चलाया गया है कहा यह जा रहा है कि पिछले 100 सालों में यहां पर खूब अतिक्रमण हुआ नक्शे में यहां का रास्ता 60 फीट के आसपास है जबकि अभी रास्ता महज 25 फीट का बचा हुआ है अब इस कार्रवाई के बाद मामले ने खूब तूल पकड़ा है और एक बार फिर धर्म की राजनीति विकास से ऊपर उठकर खेल रही है
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow