केंन्द्रीय गृह मंत्री (Home Minister)आज बिहार में
केंद्रीय गृह मंत्री (Home Minister) आज एकदिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। जहां वह भोजपुर, रोहतास तथा गया जिले में कार्यक्रम में शामिल होंगे। गृह मंत्री पटना एयरपोर्ट पहुँचेगे,जहां से वह हेलीकॉप्टर से सीधे जगदीशपुर रवाना हो जाएंगे। जहां वह वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राजस्थान के अलवर(Alwar) में शिवालय (shivalay) पर बुलडोजर चलाने का वीडियो वायरल , राजनीति गर्म
राजस्थान के अलवर (Alwar) में सराय गोल चक्कर के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया दरअसल अतिक्रमण हटाने के…

बेतहाशा गर्मी में छोटे बच्चों के स्कूल बसों (school bus ) को भी एंबुलेंस की तरह रास्ता मिले : हेमन्त सोरेन
रिपोर्ट : विजय दत्त पिंटू स्टोरी - school bus रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा के 62 वर्ष पूर्ण…
जगदीशपुर में वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के मौके पर भोजपुर के जगदीशपुर के दुलौर मैदान में प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता और देश के गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में एक नया इतिहास रचा जाएगा। इस दौरान 75 हजार से ज्यादा तिरंगा हाथ में लिए, राष्ट्रवादियों का हुजूम उन सभी राष्ट्रनायकों का सम्मान और उनका यशोगान करेगा।
जगदीशपुर से अमित शाह सीधे रोहतास के जिला मुख्यालय सासाराम के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां डेहरी के जमुहार स्थित जीएनएस विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में वह शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ बिहार के राज्यपाल फागू चौहान भी मौजूद रहेंगे। दीक्षांत समारोह में विवि के 800 छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी। हालांकि इस कार्यक्रम में आम लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। सासाराम से सीधे वह गया जाएंगे। जहां से वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

















