20260326 082414

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बस टक्कर के बाद लगी आग, 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत

आंध्र प्रदेश : मार्कपुरम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक और निजी ट्रैवल बस की आमने-सामने टक्कर हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। इस भयावह हादसे में कम से कम 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के बाद बस से शवों को बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में कई यात्री सवार थे, लेकिन कुल यात्रियों की संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हादसे में घायल लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग की तीव्रता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पूरे इलाके में शोक का माहौल है और प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है।

Share via
Share via