गुमला में 2 ट्रकों की टक्कर से लगी भीषण आग, चालक की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत।

गुमला में 2 ट्रकों की टक्कर से लगी भीषण आग, चालक की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत।

गुमला में 2 ट्रकों की टक्कर से लगी भीषण आग, चालक की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत।

गुमला :गुमला जिले के पालकोट में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशल हाईवे-23 पर 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसके बाद एक ट्रक में भीषण आग लग गयी। हादसे में ट्रक चालक कुबेर गोस्वामी की जिंदा जलकर मौत हो गयी। वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का निवासी था और कोयला लदा ट्रक लेकर टाटा जा रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंद, कहीं प्रदर्शन तो कहीं आगजनी, प्रतुल शाहदेव समेत कई भाजपा नेता हुए हिरासत में।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात करीब 8 बजे पालकोट थाना क्षेत्र के मांगर मोहा मोड़ के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंबिकापुर के आंबा गांव से कोयला लेकर टाटा जा रहे ट्रकों का काफिला इसी मोड़ पर पहुंचा था। तभी सामने से आ रहे एक खाली ट्रक से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक की जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर के तुरंत बाद कोयला लदे ट्रक में आग लग गयी। चालक कुबेर गोस्वामी ट्रक में ही फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। भीषण आग में झुलसकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

झारखंड विधानसभा में चल रहा बजट सत्र, सत्र का अंतिम दिन आज सदन में अनिल टाइगर का मुद्दा जोरों से उठा, पहले पाली में सदन की कार्रवाई हुई स्थगित।

हादसे की सूचना मिलते ही पालकोट पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर यातायत रोक दिया। रात 8:40 बजे फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक कोयले से भरा ट्रक पूरी तरह जल चुका था। आग बुझाने के बाद ट्रक में एक कंकाल मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह चालक कुबेर गोस्वामी का ही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now