Jamshedpur: Revenge for the molestation of his wife

जमशेदपुर : पत्नी से छेड़खानी का बदला, पति ने पत्थर से वार कर युवक की हत्या

अश्वनी पाठक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र के सारी गांव में 38 वर्षीय मनोहर माझी की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में बूढ़ीगोड़ा निवासी शंभू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी से कथित छेड़खानी को लेकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

डीएसपी दयानंद कुमार ने सोमवार को बताया कि शनिवार देर रात गांव में जागरण कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मनोहर माझी अपने परिचित दुर्लभ सिंह के साथ बूढ़ीगोड़ा पहुंचा था। वहां शराब लेने के बाद दोनों ने शराब पी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान मनोहर ने शराब बेचने वाली महिला के साथ कथित तौर पर छेड़खानी की।

जमशेदपुर : पत्नी से छेड़खानी का बदला, पति ने पत्थर से वार कर युवक की हत्या

महिला के पति शंभू सिंह ने इसका विरोध किया और मनोहर को वहां से चले जाने को कहा। इसके बाद मनोहर वहां से निकल गया और रास्ते में एक कलवर्ट के पास जाकर सो गया। उसका परिचित दुर्लभ सिंह अपने घर लौट गया।

पुलिस के अनुसार, पत्नी के साथ हुई घटना से नाराज शंभू सिंह भी बाद में मनोहर की तलाश में निकल पड़ा। कलवर्ट के पास मनोहर को अकेले सोता देखकर उसने उसे धक्का देकर खेत में गिरा दिया। इसके बाद पास में पड़े एक बड़े पत्थर से मनोहर के सिर पर कई बार वार किया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

RKDF
advertisement

घटना की जानकारी मिलने के बाद पटमदा पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी शंभू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हत्याकांड के उद्भेदन में डीएसपी दयानंद कुमार, इंस्पेक्टर अजय कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता, अवर निरीक्षक गंदुर उरांव तथा सहायक अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार और विजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।