Ranchi news

रांची : दारोगा के घर 30 लाख की चोरी, बेटी को बंधक बनाकर नकदी ले गए बदमाश

तीज का सामान खरीदने बाजार गई थीं घर की महिलाएं, पीछे से घर में घुसे अपराधी; जमीन खरीदने के लिए रखी थी नकदी

रांची। सदर थाना क्षेत्र में एक दारोगा के घर से करीब 30 लाख रुपये नकद चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान घर में मौजूद दारोगा की बेटी को अपराधियों द्वारा बंधक बनाए जाने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, दारोगा फिलहाल गोड्डा जिले में पदस्थापित हैं। घटना के वक्त घर की महिलाएं हरतालिका तीज का सामान खरीदने के लिए बाजार गई हुई थीं। घर में दारोगा की बेटी अकेली थी। इसी दौरान बदमाश घर में दाखिल हुए और युवती को अपने कब्जे में लेकर कथित तौर पर बंधक बना लिया।

रांची : दारोगा के घर 30 लाख की चोरी, बेटी को बंधक बनाकर नकदी ले गए बदमाश

अपराधियों ने घर में रखी करीब 30 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। परिजनों के मुताबिक, यह रकम जमीन खरीदने के लिए घर में रखी गई थी।

बताया जा रहा है कि दारोगा चार भाइयों में से एक हैं और जमीन खरीदने की तैयारी के लिए बड़ी रकम जुटाई गई थी। इतनी बड़ी नकदी घर में रखे जाने को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

RKDF
advertisement

फिलहाल पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि अपराधियों को घर में इतनी बड़ी रकम रखे होने की जानकारी कैसे मिली।