SmartSelect 20210312 195810 Google

हेमंत सरकार में व्यवस्था हुई चौपट, देश में सर्वाधिक वैक्सीन की बर्बादी झारखंड में दुर्भाग्यजनक : दीपक प्रकाश.

राँची : देश में सर्वाधिक वैक्सीन की बर्बादी में झारखंड में होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि हेमंत सरकार बोल बच्चन की भूमिका में है। सरकार की कार्य व्यवस्था के कलपुर्जे दम तोड़ चुकी है। यही कारण है कि देश में सर्वाधिक वैक्सिन की बर्बादी झारखंड में हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए जीवन रक्षक वैक्सीन की बर्बादी में देश में अव्वल स्थान झारखंड की है। 37.3 फीसदी यानी 100 में से 37 वैक्सीन बर्बाद करने का काम हेमंत सरकार और उनकी सरकारी व्यवस्था ने किया है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन की बर्बादी नहीं बल्कि झारखंड की आम जनता के जान से खिलवाड़ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री प्रकाश ने कहा कि यह सरकार एक तरह वैक्सीन के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है दूसरी ओर वैक्सीन की बर्बादी में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही, यदि सरकार व्यवस्था पर ध्यान देती तो इसका लाभ झारखंड की आम जनता को मिलता। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता पूछ रही है कि वैक्सीन बर्बादी में दोषी कौन है? उन्होंने कहा कि वैक्सीन के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने के बजाए व्यवस्था दुरुस्त किया होता तो शायद यह आंकड़ा बर्बादी के इतने ऊपर ना होता। उन्होंने कहा कि जो सरकार दवा, ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमडेशिविर, वेंटिलेटर और प्रॉपर वैक्सीनेशन के बजाए कफन बांटने की तैयारी कर रखी हो उससे इस राज्य का भला कभी नहीं हो सकता।

Share via
Share via