20251018 070217

चतरा में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित किया गया

SNSP Sickle Cell Poster 1 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चतरा : पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देश पर जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ सतत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को न केवल अवैध अफीम की खेती के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है, बल्कि उन्हें वैकल्पिक और लाभकारी फसलों की खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1 1

इसी कड़ी में कुन्दा थाना क्षेत्र के मांझीपाड़ा और गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में आम जनता को जानकारी दी गई और अवैध अफीम की खेती न करने की शपथ दिलाई गई। इस जनहित अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

SNSP Meternal Poster 1

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह के अभियान न केवल अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सहायक हैं, बल्कि ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए वैकल्पिक खेती को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1 1

Share via
Share via