झारखंड सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता रथ रवाना
रांची : खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर, रांची से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार, अपर समाहर्ता राम नारायण सिंह और जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पाण्डेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस रथ को रवाना किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जागरूकता रथ के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री नमक वितरण योजना, मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, और चीनी वितरण योजना जैसी योजनाओं के तहत उपलब्ध खाद्यान्न और सामग्री की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी।
इन योजनाओं के अंतर्गत, अंत्योदय अन्न योजना (पीला कार्ड) धारकों को प्रति कार्ड 35 किलो अनाज निःशुल्क, गुलाबी कार्ड धारकों को प्रति सदस्य 5 किलो अनाज निःशुल्क, हरा कार्ड धारकों को प्रति सदस्य 5 किलो अनाज निःशुल्क, और प्रति 6 माह में 10 रुपये में एक साड़ी और एक धोती/लुंगी सहित अन्य लाभ प्रदान किए जाते हैं।

















