20201216 163818

साइबर अपराध के प्रति खुद भी जागरूक हो और दूसरों को भी जागरूक करें : उपायुक्त.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवघर : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने देवघर जिला अन्तर्गत बढ़ते साइबर अपराध को लेकर जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि तकनीक बढ़ने के साथ हीं साइबर क्राइम भी तेजी से पैर पसार रहा है। वर्तमान में अक्सर किसी का एटीएम कोड पूछकर ऑनलाइन खरीदी कर ली जाती है, तो कभी किसी के ई-मेल, सोशल वेबसाइट का पासवर्ड हैक कर परेशान किया जाता है। पिछले कुछ समय से ऑनलाइन फ्रॉड का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ा है, जिससे पढ़े-लिखे लोग भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जा रहे हैं।

ऐसे में आवश्यक है कि यदि किसी व्यक्ति का काॅल आपके मोबाईल पर आये और वह व्यक्ति स्वयं को बैंक का प्रबंधक या कर्मी बतलाकर आपके खाता एवं एटीएम लाॅक होने, अपडेट कराने आदि की बात बोलकर आपके खाते से संबंधित गुप्त जानकारी यथा-आपका खाता संख्या, एटीएम कार्ड संख्या, पिन संख्या, सीबीसी संख्या, ओटीपी, आधार संख्या या पैन संख्या के बारे में जानकारी मांगता है तो ऐसे व्यक्तियों को अपने बैंक खाता से संबंधित उपरोक्त विवरणी की जानकारी न दें एवं इस प्रकार के फोन करने वाले व्यक्ति का मोबाईल नम्बर आदि की जानकारी अपने क्षेत्र के नजदीकी थाना अथवा 100 डायल कर पुलिस को अवश्य देंय ताकि वे सूचना प्राप्त कर इस पर त्वरित कार्रवाई कर सकें। बैंक द्वारा कभी भी आपको फोन कर उपरोक्त जानकारी नहीं पूछी जाती है। साइबर अपराध से बचने का मूलमंत्र है जागरूकता। जैसे हम असली दुनिया में खुद की सुरक्षा का ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह वर्चुअल वर्ल्ड (काल्पनिक दुनिया) में भी खुद को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी जरूरी है। कई बार लोग अनजाने में साइबर क्राइम कर बैठते हैं या इसका शिकार हो जाते हैं। अगर हम इसके प्रति जागरूक होंगे तो न इससे हमें, न ही समाज को कोई नुकसान होगा। वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण है कि साइबर अपराध से स्वयं भी बचें तथा अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को भी इसकी जानकारी देकर फ्राॅड से उन्हें बचाएं।

सावधानी हीं सुरक्षा है.
1. इस प्रकार के काॅल आने पर फौरन पुलिस से संपर्क कर इसकी सूचना
100 डयल कर दें।
2. अपना बैंक एकाउंट नंबर, पासवर्ड आदि किसी को न बताएँ।
3. अपने इंटरनेट बैंकिंग और बैंकिग ट्रांजिक्शन का इस्तेमाल कभी भी
सार्वजनिक स्थान जैसे कि साइबर कैफे, पार्क, सार्वजनिक मीटिंग और किसी भीड़-भाड़ वाले स्थान पर न करें।
4. अपना एटीएम का पिन कोड लिख कर नहीं रखें और न हीं किसी को ओटीपी बताएँ।
5. फर्जी काॅल से बचें।
6. किसी प्रकार के प्रलोभन वाले कॉल से बचे एवं बिना जाँच-परख के किसी को भी अपने बैंक खाता से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी न बताएँ।

Share via
Share via